मेसी ने इस सीजन में हर 73वें मिनट पर गोल किया, 10 ला लिगा खिताब जीते
खेल डेस्क. बार्सिलोना ने शनिवार की रात लेवांते को 1-0 से हराकर 26वीं बार ला लिगा खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने गोल किया था। मेसी का यह 10वां ला लिगा खिताब है। वे 2004 से बार्सिलोना के साथ हैं। उन्होंने पहला ला लिगा खिताब 2004-05 सीजन में जीता था। मेसी ने इस सीजन में अब तक 32 मैच खेले। इनमें 34 गोल और 10 एसिस्ट किए। उन्होंने हर 73.1 मिनट में एक गोल किया। इस सीजन में मेसी ने प्रति मैच औसतन 1.06 गोल किए। मेसी का पिछले 9 खिताबी सीजन में प्रदर्शन 2004-05 : यह मेसी का बार्सिलोना के लिए पहला सीजन था। उन्हें बीच सीजन में टीम में शामिल किया गया था। इससे पहले वे बार्सिलोना की सी और बी टीम के लिए 22 मैच में 11 गोल कर चुके थे। उन्होंने मुख्य टीम के लिए सात मैच में एक गोल किया। उनका पहला गोल एल्बासेटे के खिलाफ था। 2005-06 : यह पहला फुल सीजन था जिसमें मेसी को बार्सिलोना की टीम में शामिल किया। उन्हें 17 मैच में खेलने का मौका मिला। इस दौरान मेसी ने छह गोल किए। दो गोल एसिस्ट भी किया था। उस सीजन में उनकी पासिंग एक्यूरेसी 81.64% थी। 2008-09 : बार्सिलोना इस बार द...