मुज़फ़्फ़रपुर शेल्टर होम मामले में ब्रजेश ठाकुर दोषी क़रार
दिल्ली की एक अदालत ने बिहार में मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के एक शेल्टर होम में लड़कियों के यौन शोषण और शारीरिक हमले के मामले में एनजीओ के संचालक ब्रजेश ठाकुर सहित 19 अभियुक्तों को दोषी ठहराया है. अदालत ने मु ज़फ्फ़़रपुर ज़िले के एक शेल्टर होम मामले में एक अ भियुक्त को बरी कर दिया है. अदालत ने सज़ा की अवधि पर सुनवाई के लिए 28 जनवरी की तारीख़ तय की है. मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह कांड उजागर होने के बाद 29 मई 2018 को बालिका गृह को ख़ाली करा लिया गया था और वहां रहने वाली सभी 44 बच्चियों को बेहतर देखभाल और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए राज्य के दूसरे शेल्टर होम में शिफ़्ट कर दिया गया था. इनमें से 14 बच्चियों को बालिका गृह मधुबनी में, 14 को बालिका गृह मोकामा में और बाक़ी 16 लड़कियों को बालिका गृह, पटना भेजा गया था. भारत के रेल मं त्रालय ने फ़ैसला किया है कि उत्तराखंड के सभी रेलवे स्टेशनों पर लगे बोर्डों पर जगहों के नाम उर्दू की जगह संस्कृत में लिखे जाएंगे. एनएनआई के अनुसार, अभी तक राज्य के रेलवे स्टेशनों पर लगे बोर्डों हिंदी, अं ग्रेज़ी और उर्दू में नाम लिखा होता था. मगर अब उर्दू की जगह...