Posts

Showing posts from November, 2018

हवा की क्वॉलिटी में आज से आएगा सुधार

दिवाली के जश्न के बाद आधी रात दिल्ली 'हांफती' रही । रात 11 बजे से सुबह 3 बजे के बीच प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा दर्ज हुआ। रात 1 बजे यह सबसे ज्यादा था। हालांकि सफर का अनुमान है कि हवा की रफ्तार बढ़ने से अगले दो दिनों में हवा ' बेहद खराब' की कैटिगरी में लौट आएगी। जसजीव गांधियक और रितम हलदर, नई दिल्ली 48 घंटों में दिल्ली का तापमान तेजी से गिरा है और हवा की स्पीड में भी कमी दर्ज की गई, जिसके चलते गुरुवार को दिल्ली की एयर क्वॉलिटी काफी खतरनाक रही। दिवाली के अगले दिन हवा कई तरह के प्रदूषक तत्वों की कॉकटेल बन गई थी। सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी ऐंड वेदर फोरकास्टिंग(सफर) के मुताबिक, 500 से ज्यादा की रीडिंग के साथ गुरुवार को हवा की क्वॉलिटी यानी गंभीर रूप से खतरनाक प्लस की श्रेणी में थी। हालांकि सफर का अनुमान है कि हवा की रफ्तार बढ़ने से अगले दो दिनों में हवा 'बेहद खराब' की कैटिगरी में लौट आएगी। दिवाली के जश्न के बाद आधी रात दिल्ली 'हांफती' रही। रात 11 बजे से सुबह 3 बजे के बीच प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा दर्ज हुआ। रात 1 बजे यह सबसे ज्यादा था। 2 बजते-बजते धुएं क...

नशे में धुत भाई ने किया बहन के साथ रेप

अपने इकबालिया बयान में आरोपी ने कहा कि उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। आरोपी को गुरुवार को ही अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इंसानियत को शर्मसार करती एक घटना सामने आई है। 19 साल के एक युवक ने नशे में धुत होकर अपनी छोटी बहन का बलात्कार कर दिया। मामला फारुखनगर इलाके का है। पुलिस ने गुरुवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दिवाली की रात को अपने पिता के साथ शराब पी। पिता के आराम करने जाने के बाद वह बहन के कमरे में गया और उसके साथ जबर्दस्ती की।  गुरुवार सुबह जब आरोपी काम पर चला गया उसके बाद 10वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय पीड़ित ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। पिता लड़की को लेकर फौरन पुलिस के पास पहुंचा। पिता ने अपने बयान में लिखवाया, 'मैं फारुखनगर में अपने चार बच्चों- तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहता हूं। मेरी बीवी मानसिक रूप से बीमारी है और बीते कई वर्षों से लापता है। बुधवार को घर पर पूजा करने के बाद मैंने और मेरे बेटे ने शराब पी। सबसे बड़ी और छोटी बेटी एक कमरे ...