नशे में धुत भाई ने किया बहन के साथ रेप

अपने इकबालिया बयान में आरोपी ने कहा कि उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। आरोपी को गुरुवार को ही अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इंसानियत को शर्मसार करती एक घटना सामने आई है। 19 साल के एक युवक ने नशे में धुत होकर अपनी छोटी बहन का बलात्कार कर दिया। मामला फारुखनगर इलाके का है। पुलिस ने गुरुवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दिवाली की रात को अपने पिता के साथ शराब पी। पिता के आराम करने जाने के बाद वह बहन के कमरे में गया और उसके साथ जबर्दस्ती की। 

गुरुवार सुबह जब आरोपी काम पर चला गया उसके बाद 10वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय पीड़ित ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। पिता लड़की को लेकर फौरन पुलिस के पास पहुंचा।

पिता ने अपने बयान में लिखवाया, 'मैं फारुखनगर में अपने चार बच्चों- तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहता हूं। मेरी बीवी मानसिक रूप से बीमारी है और बीते कई वर्षों से लापता है। बुधवार को घर पर पूजा करने के बाद मैंने और मेरे बेटे ने शराब पी। सबसे बड़ी और छोटी बेटी एक कमरे में सो रही थीं जबकि 15 वर्षीय बेटी अपने कमरे में अकेले सो रही थी। चूंकि मैंने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी इसलिए मैं अपने कमरे में सोने चला गया। जब मैं गया तब भी मेरा बेटा शराब पी रहा था। थोड़ी देर बाद वह उस कमरे में गया जहां उसकी बहन सो रही थी और उसने उसका बलात्कार किया।'

लड़की की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हो गई है। मानेसर के महिला पुलिस थआने में पॉस्को ऐक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मजदूर का काम करने वाले आरोपी को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष कांता यादव ने कहा, 'हमें यह सुनकर झटका लगा कि कोई भाई अपनी बहन के साथ ऐसा कर सकता है। अपने इकबालिया बयान में आरोपी ने कहा कि उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। आरोपी को गुरुवार को ही अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।'

मृतक के पिता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें पति तारिफ, अली मोहम्मद, अपसीना, राहिला, आजम, बट्टू व कासम शामिल हैं। पुलिस ने मृतका का पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक महिला के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन साल पहले उसने अपनी बेटी जीनत की शादी तारिफ के साथ की थी। उन्होंने एक कार व दो लाख रुपये की नकदी दी थी।

Comments

Popular posts from this blog

中英合作大手笔:贸易战和资本管制阴影下的“沪伦通”

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

आज़म ख़ान के ख़िलाफ़ योगी सरकार वाक़ई सख़्त है?