सहीराम मीणा IRS के पास 200 करोड़, गिनती अभी जारी
पद-ओहदा, रुतबा-रुआब और धन सम्पति. सब कुछ था उनके पास. उनकी हसरत थी संसद तक पहुंचने की. लेकिन उसके पहले ही एंटी करप्शन ब्यूरो ने कोटा में नारकोटिक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर सहीराम मीणा को गणतंत्र दिवस के दिन कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. मीणा ने सुबह झंडारोहण किया और सत्य निष्ठा पर तकरीर की. अब अधिकारी उनकी धन-सम्पति का हिसाब लगा रहे हैं. अधिकारियों की माने तो आंकड़ा दो सौ करोड़ से ऊपर तक प हुंच गया है. ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक अब तक की जाँच में मीणा के पास से ढाई करोड़ नकद, 106 प्लॉट, 25 दुकानें, पेट्रोल पंप, मैरेज होम, जेवरात और कृषि भूमि का रिकॉर्ड मिला है. मीणा के पास मिली धन राशि गिनने के लिए मशीन की मदद लेनी पड़ी. जानकारी मिली है कि उन्होंने बिटकॉइन में भी निवेश किया है. ब्यूरो के अधिकारी क्रिप्टोकरेंसी का पता लगाने के लिए उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ढूंढ रहे हैं जिसे मीणा इस्तेमाल करते थे. अधिकारियों के अनुसार पकड़े जाने के बाद न तो उनके चेहर पर कोई खौफ था न चेहरे पर कोई शिकन. एंटी करप्शन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रशील ठाकुर ने बीबीसी को ब...